केनील मोदी को रजा मुराद के हाथों मिला कर्मदीप सम्मान 2025

वहीं केनील की मां भूमिका मोदी को रजा मुराद ने बेस्ट एस्ट्रोलोजी के लिए कर्मदीप सम्मान से किया सम्मानित

मुंबई। फैशन और सिनेमा की दुनिया में तेज़ी से अपनी अलग पहचान बना रहीं केनील मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और बहुआयामी प्रतिभा से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

हाल ही में आयोजित "कर्मदीप सम्मान 2025" में उन्हें बेस्ट मॉडल और एक्टर के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद ने स्वयं उन्हें प्रदान किया, जो उसी अवसर के मुख्य अतिथि थे।

केनील ने अपनी अदाकारी का जादू दो प्रभावशाली लघु फिल्मों ‘द लास्ट कॉल’ और आने वाली ‘ब्लड’ में दिखाया है। साथ ही, उन्होंने इमोडा फैशन फेस्ट 2025 और गोवा फैशन फेस्ट 2025 में शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा।

उनकी उपलब्धियों को पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है, जिनमें शामिल हैं, प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2025, शक्तिमान भारत अवार्ड 2025।

कर्मदीप सम्मान न केवल केनील मोदी के  फैशन और अभिनय कौशल का प्रमाण है, बल्कि उनके सामाजिक कार्य, दृढ़ निष्ठा और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है।

Comments