दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म ने मराठा मंदिर सिनेमाहॉल में पूरे किए अपने 30 वर्षों का सफर, फैन्स ने किया बड़ा सेलिब्रेशन
यह रोमांटिक फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में 30 वर्ष से नियमित एक शो चल रहा है।
फैंस जश्न मनाकर अपने प्रिय सुपरस्टार से लेकर आम जनता तक अपना संदेश पहुंचाना चाहते हैं जिससे सिने फलक पर एसआरके की चमक हमेशा बरकरार रहे।
पूरी दुनिया में शाहरुख की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले उन्हें एसआरके और किंग खान के नाम से संबोधित करते हैं। देश के अलावा विदेशों में भी एसआरके का जलवा कायम है। बॉक्स ऑफिस पर एसआरके की फिल्मों का हिट होना निश्चित माना जाता है। 2024 में रिलीज हुई शाहरुख की तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किया था। अब फैंस उनकी आगामी फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के अनुसार जब यह फिल्म रिलीज होगी तो सिनेमाहॉल को दर्शकों से भर दिया जाएगा और एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी दिखाई देगा।
Comments
Post a Comment