संघमित्रा ताई गायकवाड को अभिनेता रज़ा मुराद के हाथों मिला "कर्मदीप सम्मान"
मुंबई। वास्तु डायरेक्शन और सिनेस्टार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "कर्मदीप सम्मान" समारोह में आरपीआई की वरिष्ठ नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता संघमित्रा ताई गायकवाड को उनके 25 वर्षों के सामाजिक योगदान के लिए अभिनेता रज़ा मुराद द्वारा सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य आयोजक रहे पत्रकार संतोष मिश्रा, जिनके सतत प्रयासों से यह कार्यक्रम एक बड़ी उपलब्धि बना।
इस पुरस्कार समारोह में उपस्थित डॉ. धीरेन शाह (वास्तु डायरेक्शन के वास्तु विशेषज्ञ) – जो अहमदाबाद से विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा,"वास्तु अगर सही हो तो मनुष्य के सारे काम स्वयं बनते चले जाते हैं।" इन दिनों वे बॉलीवुड में वास्तु को संतुलित करने की एक विशेष मुहिम चला रहे हैं।
वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी व उद्योगपति रामकुमार पाल, मुंबई हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दुबे, अभिनेत्री पेंटाली सेन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष एस.एम. खान, भाजपा नेता वसीम खान, वरिष्ठ एडवोकेट वी.के. दुबे, सीए अंकुर जैन, प्रोड्यूसर मीरा भारती, अभिनेता मुकेश भारती, सिंगर प्रकाश तिवारी शाहिद सहित बॉलीवुड, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की कई नामचीन हस्तियाँ नजर आये।
संघमित्रा ताई गायकवाड ने मीडिया से बातचीत में आयोजक संतोष मिश्रा के प्रति आभार जताया और अभिनेता रज़ा मुराद के साथ भविष्य में एक फ़िल्म प्रोजेक्ट पर काम करने की संभावना भी जताई।
वे संघमित्रा नर्सिंग कॉलेज और संघमित्रा प्रोडक्शन कंपनी की संस्थापक भी हैं।
समारोह 16 जून को अंधेरी पश्चिम, मुंबई के एक ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।
यह समारोह न केवल एक सम्मान कार्यक्रम था, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे व्यक्तियों को नई पहचान देने का एक सफल प्रयास भी रहा।
Comments
Post a Comment