8 फरवरी, रविवार को आकार म्यूज़िक क्लासेस द्वारा आयोजित दूसरे संगीत उत्सव का शानदार एवं सुमधुर कार्यक्रम देवी कृपा बंगला, एवर साइन, वसई पूर्व, पालघर (महाराष्ट्र) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस संगीतमय समारोह में श्रोताओं ने शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सुगम संगीत का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में महानगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आकार म्यूज़िक क्लासेस के संगीत विद्यार्थियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से स्वरों का अद्भुत समां बाँध दिया।
संगीत प्रस्तुति में बसंत माने, सानिका भोले, भूपाल सिंह कार्की, युवराज मिश्रा, अनुष्का लगाटे, तनिष्का सागर विश्वकर्मा, गोपाल यादव, आशना अनुरीत खरे, इशिका पंडित, ओमकार बेलसेकर, युवराज शंकर, न्यानम वेदांत, प्रियंका माली एवं सरूप माली सहित सभी कलाकारों ने शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का सुस्पष्ट और प्रभावी संचालन विकास विश्वकर्मा ने किया। श्रोताओं के लिए अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था सागर विश्वकर्मा द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में आकार म्यूज़िक क्लासेस के संस्थापक एवं संगीत गुरु अवधेश विश्वकर्मा ने सभी गायकों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रमेश चंद्र मिश्रा तथा सुषमा मिश्रा द्वारा शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर संगीत गुरु अवधेश विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। वहीं भूपाल सिंह का सम्मान शाल एवं श्रीफल भेंट कर अवधेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। भूपाल सिंह की धर्मपत्नी का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर रजनी विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त अवधेश विश्वकर्मा का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर भूपाल सिंह द्वारा किया गया।
अंत में अवधेश विश्वकर्मा ने सभी विद्यार्थियों, कलाकारों एवं उपस्थित श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

0 Comments